{"_id":"59ebae004f1c1b98678b6c1d","slug":"111508617728-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य सरोवर की सफाई न होने से उठ रही दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य सरोवर की सफाई न होने से उठ रही दुर्गंध
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना के आवासीय परिसर में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं सूर्य सरोवर से उठ रही दुर्गंध से व्रती महिलाओं को चिंता सताने लगी है कि इस बार डाला छठ पर पूजा-पाठ कैसे किया जाएगा। छठ समिति के अध्यक्ष सोमेश्वर राम ने डीरेका प्रशासन से सफाई कराने की मांग की है। छठ पूजा के लिए सूर्य सरोवर पर डीरेकावासियों के साथ आसपास से भी लोगों की भारी भीड़ जमा होती है।
सूर्य सरोवर पर व्रत रखने वाली महिलाएं अभी से ही वेदी बनाकर अपने स्थान को आरक्षित करने लगी हैं। वहीं छठ पूजा समिति सरोवर के चारों तरफ साफ -सफाई के साथ ही सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से डीरेका प्रशासन ने अनहोनी की आशंका से बचने के लिए इस बार सूर्य सरोवर के चारों तरफ 10 फीट की पाइप को सरोवर के अंदर तक लगाया गया है और पाइप को सीढ़ियों से जाम कर दिया गया है। जिससे कि छठ पूजा के समय इसी पाइप में रस्सी बांधकर व्रती महिलाओं को गहरे पानी मे जाने से रोका जाएगा। साथ ही एनडीआरएफ़ की टीम तैनात रहेगी।
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सोमेश्वर राम के नेतृत्व में बीके ओझा, गणेश प्रसाद और अजय सिंह के साथ डीरेका प्रशासन से शनिवार को मिलकर सरोवर में फैली गंदगी के बारे में जानकारी दी और सफाई की मांग की है। इस पर डीरेका प्रशासन ने आश्वस्त किया कि डाला छठ से पहले सरोवर को पूरी तरह साफ किया जाएगा। डीरेका रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिन्हा ने बताया कि छठ पूजा के लिए सूर्य सरोवर और आसपास पूजा के दिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, अस्सी घाट, सामने घाट के अलावा राज घाट (भैंसासुर घाट) पर भी डाला छठ के लिए वेदी बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। वरुणा नदी पर शास्त्री घाट पर भी वेदी बनाई जा रही है।