{"_id":"59d3f1384f1c1bc1538b59f7","slug":"111507062072-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र घाट को संवारने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र घाट को संवारने का काम शुरू
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध हरिश्चंद्र घाट को संवारनेे का काम शुरू हो गया है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जिंदल स्टील वर्क्स आईपी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के नियोक्ता सज्जन जिंदल के संयोजन में यह कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जिंदल स्टील वर्क्स के अधिकारी कृपाशंकर पांडेय, दिलीप भट्ट, सदाशिव पाटिल ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन के साथ इसका शुभारंभ किया।
सौंदर्यीकरण के तहत हरिश्चंद्र घाट पर उखड़े पत्थरों की जगह चुनार के पत्थर, शवदाह के लिए अलग से विशेष प्लेटफार्म, घाट की दीवारों के ज्वाइंट की मरम्मत, कलाकृतियों को सहेजना, घाट की सीढ़ियों की मरम्मत, गंगा किनारे स्लोप, सिवरेज फ्लो को रोकने के अलावा बैठने की व्यवस्था की जानी है। शवदाह के उपरांत बचने वाले अवशेष को निस्तारित करने की व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। कार्य के शुभारंभ के मौके पर काशी मोक्षदायिनी समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया। संचालन नमामि गंगे वाराणसी के संयोजक राजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर आर्किटेक्ट जिंदल ग्रुप सचिन सिंह, केशव जालान, महेंद्र सिंह, पार्षद राजेश यादव, दिनेश शंकर दूबे, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।