फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रागिनी हत्याकांड : हत्यारोपी प्रधान की पत्नी को मनाने में जुटी पुलिस

रागिनी हत्याकांड : हत्यारोपी प्रधान की पत्नी को मनाने में जुटी पुलिस

Tue, 03 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रागिनी हत्याकांड : हत्यारोपी प्रधान की पत्नी को मनाने में जुटी पुलिस
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बजहां गांव में करीब दो माह पहले हुई रागिनी हत्याकांड के बाद आरोपी प्रधान का परिवार भी न्याय की गुहार लगा रहा है। विगत दिनों प्रधान की पत्नी निशा देवी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर गलत तरीके से पति को फंसाने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि जांच कर घटना के आरोपियों पर कार्रवाई हो लेकिन गलत तरीके से फंसाए गए पति को रिहा किया जाए। प्रधान की पत्नी ने अल्टीमेटम भी दिया था एक अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं होने पर वह दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर अपने बेटी के साथ आत्मदाह करेंगी। प्रधान की पत्नी के अल्टीमेटम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया और रविवार को ही महिला पुलिस के साथ अन्य पुलिस बल प्रधान के घर पहुंच गया। बताया जाता है पुलिस ने घर की घेराबंदी कर रखी थी कि ताकि प्रधान की पत्नी या अन्य परिजन लखनऊ नहीं जा सकें। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी प्रधान की पत्नी के मान-मनौवल में भी जुटा रहा ताकि इस बवाल को टाला जा सके। लेकिन वार्ता से कोई सफलता नहीं मिली और पूरी रात पुलिस जमी रही। सोमवार को सुबह प्रधान की पत्नी निशा देवी और बेटी अग्रिमा तिवारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ ज्योंही घर से बाहर निकली पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन वह लखनऊ जाने के लिए गाड़ी में बैठ गईं। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के मान मनौवल व 24 घंटे की मोहलत देने की बात कहने पर प्रधान की पत्नी मान गई और फिर घर में चली गईं। उधर, दुबहड़ ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि अगर प्रधान की पत्नी को प्रशासन ने न्याय नहीं दिया तो प्रधान की पत्नी के साथ संघ के कई सदस्य भी आत्मदाह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रागिनी के परिवार के साथ हमदर्दी है और दोषियों पर कार्रवाई भी हो, लेकिन प्रधान निर्दोष हों तो उन्हें रिहा किया जाए। बताया कि फर्जी तरीके से फंसाने को लेकर लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed