{"_id":"59bed7804f1c1b9c688b51b0","slug":"111505679232-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट की मानस नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट की मानस नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/मिर्जामुराद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जब सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर रहे थे ठीक उसी दौरान चोरों ने कैंट थाना की मानस नगर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में दिनदहाड़े चोरी की। वहीं, इससे पूर्व शनिवार की रात मिर्जामुराद क्षेत्र में एक गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों की चपत लगा गए। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची थी।
कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र की मानस नगर कॉलोनी में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त रामाधीन का निर्माणाधीन मकान है। रविवार को दिनदहाड़े घुसे चोर 15 हजार रुपये, लगभग 80 हजार रुपये के जेवर और दो मोबाइल चुरा ले गए। वहीं, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी में शनिवार की रात चोरों ने खगरामपुर निवासी लालजी पटेल की गुमटी को निशाना बनाया। गुमटी से चोर 1200 रुपये और हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।