फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेन : नए साल में ‘स्मार्ट’ बनेगा पक्का महाल

मेन : नए साल में ‘स्मार्ट’ बनेगा पक्का महाल

Wed, 06 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेन : नए साल में ‘स्मार्ट’ बनेगा पक्का महाल
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पक्का महाल में होने वाले विकास कार्यों को गति अगले साल ही मिल पाएगी। वजह, अब तक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का काम ही पूरा नहीं हो सका है। इस योजना में अस्सी से राजघाट तक 1389 एकड़ के दायरे में विकास कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की डीपीआर तैयार कर रही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट के रूप में काम कर रही तीन एजेंसियों को कहा गया था कि वे अगस्त तक इसे फाइनल कर दें लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। डीपीआर तैयार होने के बाद आरएफपी (रिपोर्ट फार प्रपोजल) कराया जाएगा। इसमें कम से कम डेढ़ महीने लगेंगे। इसके बाद कार्यों का मूल्यांकन कर वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि डीपीआर तैयार कराई जा रही है। अब तक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा पांच सितंबर को बोर्ड की बैठक में की जाएगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंसलटेंट एजेंसी को निर्देश दिए गए है कि काम में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed