{"_id":"59a9c4464f1c1b52738b4ba7","slug":"111504298054-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज बैंककर्मी पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज बैंककर्मी पुलिस की गिरफ्त में
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। क्षेत्र के बेनीपुर की दर्जनों महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये एेंठने वाले बैंककर्मी को शुक्रवार को मिर्जामुराद पुलिस ने इलाहाबाद के नैनी से हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शहाबाबाद, रोहनिया स्थित एक बैंक शाखा द्वारा अधिकृत आरोपी फि ल्ड आफिसर ने प्रत्येक महीने इन महिलाओं से पैसा वसूल कर बैंक में जमा किया करता था। बचत के नाम पर पैसे जमा होते थे। महिलाओं को बैंक द्वारा नई योजना लागू होने की बात बताकर लोगों से एक लाख 67 हजार 200 रुपया दूसरे बैंक में अपने नाम जमा करवा लिया और गांव में आना छोड़ दिया था। इसके बाद परेशान दर्जनों महिलाओं ने एक माह पूर्व एक्सिस बैंक शाखा शहाबाबाद पहुचीं। शाखा प्रबंधक ने महिलाओं को बताया कि उक्त बैंक कर्मी कार्य छोड़ गायब है। मिर्जामुराद थाने में एक माह पूर्व तहरीर दी गई थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीड़ित महिलाएं मिर्जामुराद थाने पर डटी हुई थीं
विज्ञापन