फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   व्यापारी मोहन की हत्या करने वाले शूटर चिह्नित

व्यापारी मोहन की हत्या करने वाले शूटर चिह्नित

Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी मोहन की हत्या करने वाले शूटर चिह्नित
वाराणसी। चौक क्षेत्र के झोला कारोबारी मोहन निगम की हत्या का खुलासा पुलिस ने जल्द करने का दावा करने किया है। हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी टीमों के अनुसार मोहन को गोली मारने वाले शूटर चौक क्षेत्र के हैं। ये शूटर जिला जेल में निरुद्ध शाहरुख और फैजान के बेहद करीबी बताए गए हैं। वहीं, अब तक मामले को लेकर पुलिस 33 लोगों से पूछताछ कर चुकी है जबकि छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार मोहन की हत्या की वजह संपत्ति विवाद के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं है।
विज्ञापन

चौक थाना अंतर्गत हड़हा निवासी झोला कारोबारी मोहन निगम की सोमवार रात राजादरवाजा स्थित उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर उनके बेटे गौरव ने चौक थाने में चाचा रामचंद्र, चचेरे भाई शिव, भाभी विजय लक्ष्मी, संतोष और मामा सुनील से रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया था। रामचंद्र और शिव चौक पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों से पूछताछ में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, जिला जेल में निरुद्ध बदमाशों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने मोहन को गोली मारने वाले शूटरों को चिह्नित किया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की तफ्तीश में सामने यही आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इलाकाई ही थे। हत्या करने के बाद बदमाश गलियों से भागे थे। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर शूटरों को चिह्नित कर लिया गया है। वारदात का खुलासा बेहद जल्द होगा। उधर, गुरुवार को राजादरवाजा क्षेत्र के व्यापारियों ने मोहन निगम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed