फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 trains including Banaras-LTT Express will run on changed route from tomorrow

Varanasi News: कल से बदले मार्ग से चलेंगी बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें

Wed, 07 Feb 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
11 trains including Banaras-LTT Express will run on changed route from tomorrow
वाराणसी। जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते बनारस-एलटीटी समेत 10 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। आठ से 13 फरवरी तक 12167/12168 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग के रास्ते आवाजाही करेगी। इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के स्थान पर प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि नौ से 11 फरवरी तक 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते आवाजाही करेगी। इस दौरान यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार के स्थान पर प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

नौ फरवरी को 11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के स्थान पर बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी से 8 फरवरी को चलने वाली 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से नौ और 11 फरवरी को चलने वाली 12818 आनंद विहार टर्मिनस -हटिया एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते जाएगी।
कोलकाता से 9 फरवरी को चलने वाली 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन और 10 फरवरी को चलने वाली 22410 आनंद विहार टर्मिनस-गया एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।

12 फरवरी को चलने वाली 22806 आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस बदले मार्ग प्रयागराज स्टेशन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलायी जाएगी। गुवाहाटी से 10 फरवरी को चलने वाली 15634 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस बदले मार्ग पं.दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलेगी। नई दिल्ली से 11 फरवरी को चलने वाली 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।वहीं, भुवनेश्वर से 11 फरवरी को चलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-प्रयागराज स्टेशन-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज स्टेशन के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed