{"_id":"66a923ac6a7abb10d7054662","slug":"11-schools-running-without-recognition-in-varanasi-were-closed-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: वाराणसी में बिना मान्यता के चल रहे 11 विद्यालयों पर ताला, दोबारा खुलने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: वाराणसी में बिना मान्यता के चल रहे 11 विद्यालयों पर ताला, दोबारा खुलने पर होगी एफआईआर
Tue, 30 Jul 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:03 PM IST
सार
बीएसए ने यह कार्रवाई की है। साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोबारा स्कूल खुलने पर एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों पर लगे ताले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिना मान्यता चल रहे 11 विद्यालयों को मंगलवार को बंद करा दिया गया। चिरईगांव ब्लॉक के छह, हरहुआ-बड़ागांव के दो-दो और पिंडरा ब्लाॅक के एक विद्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ताला लगवा दिया। साथ ही संचालकों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अप्रैल में बिना मान्यता के 37 विद्यालय बंद कराए गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को चिरईगांव के चांदपुर मुस्तफाबाद के पीआरसी चिल्ड्रेन अकादमी, श्री भग्गन यादव प्रबंधक स्कूल रैपुरा, सरस्वती ज्ञान मंदिर रामचंदीपुर, आरती शिक्षा निकेतन पियरी, केके इंस्टीट्यूट सोनबरसा, बाबा हरिराम शिक्षा निकेतन राजापुर कमौली, हरहुआ ब्लॉक के हटिया स्थित वाराणसी इंटरनेशनल स्कूल, माई छोटा स्कूल पुष्पराजनगर कॉलोनी रसूलपुर, बड़ागांव ब्लॉक के सरस्वती विद्या मंदिर दबेथुआं, बीके कॉन्वेंट स्कूल बसनी और पिंडरा ब्लॉक के गरथमा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल को बंद कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने विद्यालय दोबारा चलते मिले तो संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन