{"_id":"671a9bf6329a6910e400e5a4","slug":"11-judicial-officers-and-advocates-including-district-judge-donated-blood-varanasi-news-c-20-vns1056-769189-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिला जज सहित 11 न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओंं ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिला जज सहित 11 न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओंं ने रक्तदान किया
विज्ञापन
फोटो...
जिला जज सहित 11 न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओंं ने रक्तदान किया
- दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज संजीव पांडेय सहित 11 न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया।
जिला जज संजीव पांडेय ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में जिला जज के अलावा अपर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार, अनुभव द्विवेदी, यजुवेंद्र विक्रम, विनोद कुमार व सुनील कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कराने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मुख्य चिकित्साधिकारी ने भेजी थी। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव / अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा, पीठासीन अधिकारी (एमएसीटी) कोर्ट अश्वनी कुमार दूबे, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन संतराम, अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।