फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 Degree down rains on the mercury

बारिश ने लुढ़काया 11 डिग्री पारा

Fri, 30 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
11 Degree down rains on the mercury

लगातार बारिश और हवा के झोंकों से काशी समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को तापमान में जबरदस्त गिरावट आई। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा।

विज्ञापन

 गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान में आई तेज गिरावट से सिहरन बढ़ गई है। ठंड के साथ सड़कों पर कीचड़-फिसलन से आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

 24 घंटे के दौरान 23.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस बारिश से पूर्वांचल के जिन हिस्सों में धान की फसल पक चुकी है और कटाई शुरू हो चुकी है,
 उसे नुकसान पहुंचने की आशंका है लेकिन धान की पछैती फसलों में जान लौटने और बालियों में दाना पड़ने की उम्मीदें जग गई हैं। खेतों में नमी से रबी की बुआई में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार तक इसी तरह कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शनिवार से मौसम सामान्य हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा और बारिश का असर अभी दो दिन और बना रहेगा। बादलों की विदाई के बाद पूर्वांचल में ठंड बढ़ जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वांचल और इससे लगे बिहार, झारखंड समेत अन्य इलाकों में दो दिन और फुहारें पड़ेंगी। कही हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
शनिवार तक आसमान साफ हो सकता है लेकिन इसके हफ्ते भर बाद जम्मू से पश्चिमी विक्षोभ की दूसरी ब्रांच के भी आने के संकेत मिलने लगे हैं।
इससे समय से पहले कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। बाबतपुर मौसम केंद्र की ओर से सुबह आठ बजे 16.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
 शाम छह बजे तक फिर 6.8 मिमी बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया। इस तरह, वाराणसी और आसपास के इलाके में गुजरे 24 घंटे के दौरान 23.6 मिमी बारिश हुई है।
इससे सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली में खेतों में मुरझाती धान की पछैती फसलों में जान लौटने की उम्मीद है। जो बालियां नहीं निकल पा रही थीं, वह अब निकल जाएंगी।
 रवि के बुवाई के लिए खेतों में नमी अब मिल जाएगी। बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के समन्वयक प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि शनिवार तक बादलों की विदाई हो सकती है लेकिन इसके बाद जाड़ा सताने लगेगा।

इस बार समय से पहले जाड़े ने दस्तक दे दी है। चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु की विदाई और शरद ऋतु के आगमन के संधिकाल की वजह से इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed