फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 deaths due to corona in Purvanchal, 487 new patients found in three circles

पूर्वांचल में कोरोना से 11 की मौत, तीन मण्डलों में 487 नए मरीज मिले

Mon, 07 Sep 2020 12:51 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
11 deaths due to corona in Purvanchal, 487 new patients found in three circles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 487 मरीज मिले। जबकि वाराणसी में चार, मऊ-आजमगढ़ में दो-दो, जौनपुर, मिर्जापुर-बलिया में एक-एक को मिलाकर 11 संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 141, जौनपुर में 74, बलिया में 69, सोनभद्र में 57, मऊ में 47, मिर्जापुर में 38, आजमगढ़ में 31, भदोही में 17, गाजीपुर में 13 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। 

विज्ञापन


 वाराणसी में कोरोना के चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 141 नये मरीज मिले। मऊ में कोरोना पीड़ित दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक भौपौरा तथा दूसरा रोपनपूरा नेमडाड़ का रहने वाला था। इसके अलावा 47 मरीज भी मिले। इसमें एसपी आवास, कलेक्ट्रेट तथा पुलिस लाइन के कर्मचारी भी शामिल हैं। आजमगढ़ में भी कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 नये मरीज मिले।  
विज्ञापन


जौनपुर में शाहगंज के पूर्व चेयरमैन की कोरोना से मौत हो गई। इसमे अलावा 74 नये मरीज मिले। बलिया में कोरोना संक्रमण के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि 69 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मिर्जापुर में कोरोना के एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 38 नये मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र में घोरावल बीडीओ कार्यालय के चार कर्मचारियों समेत 57 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। भदोही में तीन बैंककर्मियों समेत 17 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गाजीपुर में अफीम फैक्ट्री में तैनात सीआईएसएफ के दो जवानों समेत 13 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed