फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली के तीसरे दिन भी सफाई व्यवस्था बेपटरी

होली के तीसरे दिन भी सफाई व्यवस्था बेपटरी

Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
होली के तीसरे दिन भी सफाई व्यवस्था बेपटरी
वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था होली के तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी है। शहर की गलियों से लेकर चौराहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़े का दबाव होने के बावजूद सफाई कर्मियों की छुट्टियों ने निगम की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। होली पर तीन दिन की छुट्टी पड़ने के बाद शनिवार को कार्यालय तो खुला लेकिन अगले दिन रविवार होने के कारण अधिकतर सफाई कर्मी छुट्टी पर रहे।
विज्ञापन

शहर में तीन दिन से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। जहां भी कूड़ा है वह उसी तरह पड़ा हुआ है। जो डोर-ट्रू-डोर कूड़ा उठान वाली एजेंसियां हैं वह भी सफ ाईकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण लाचार हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र की गलियों, चौराहों व सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर पड़े हैं। जो छोटे कंटेनर हैं वह भी कूड़े से भरे पड़े हैं। हालांकि जहां भी कूड़ा घर है वहां जेसीबी से कूड़े को करसड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेज दिया गया है लेकिन होली के बाद के कूड़ा जहां तहां पड़ा है। वहीं होलिका दहन की राख भी चौराहों पर शनिवार को भी पड़ी रही।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने का एक कारण यह भी था कि आम दिनों में तो कूड़ा उठान की स्थिति ठीक रहती है लेकि न त्योहारों के बाद तो हालत बद से बदतर हो जाते हैं। फ ीडबैक में इस बात की जानकारी लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को दी थी। बताया था कि बाकी दिनों में कूड़ा उठान पटरी अगर रहता भी है तो विशेष त्योहारों पर बेपटरी हो जाती है। वहीं वीवीआईपी मूवमेंट में कुछ खास इलाकों पर ही सफ ाई पर फ ोकस रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed