फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पैरामिलिट्री फोर्स की तरह प्रशिक्षित होंगे 120 पुलिसकर्मी

पैरामिलिट्री फोर्स की तरह प्रशिक्षित होंगे 120 पुलिसकर्मी

Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स की तरह प्रशिक्षित होंगे 120 पुलिसकर्मी
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की तर्ज पर जिला पुलिस के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त यह कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रिजर्व फोर्स के तौर पर रहेंगे। इनका इस्तेमाल शांति और कानून व्यवस्था के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीपीएमएफ की तर्ज पर प्रशिक्षित कराने के लिए 120 पुलिसकर्मियोें को चिह्नित किया गया है। प्रयास है कि इन्हें सीआरपीएफ से 15 से 30 दिन का प्रशिक्षण दिलाया जाए। यह 120 पुलिसकर्मी क्विक रिस्पांस टीम की भांति काम करेंगे और रिजर्व में रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के किसी थाना क्षेत्र में यदि शांति और कानून व्यवस्था संबंधी कोई बात सामने आएगी तो प्रशिक्षण प्राप्त इन पुलिसकर्मियों का उपयोग किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि इसके साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन का काम जारी है। थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों से कहा गया है कि जो भी लोग शांति और कानून व्यवस्था में बाधक बन सकते हैं उन्हें सूचीबद्ध कर पाबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed