फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विजडम के मंच पर भावी दंत चिकित्सकों ने बिखेरा जलवा

विजडम के मंच पर भावी दंत चिकित्सकों ने बिखेरा जलवा

Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
विजडम के मंच पर भावी दंत चिकित्सकों ने बिखेरा जलवा
वाराणसी। बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव विजडम-2019 के दूसरे दिन शुक्रवार को भावी दंत चिकित्सकों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान गायन के साथ ही एक से बढ़कर एक गीतों पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति देखने को मिली। दूसरे दिन के कार्यक्रम में शिव तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित शताब्दी कृषि सभागार में गायन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एकल और समूह में पुराने और नए गीतों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता में शिव तांडव नृत्य के साथ ही लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिली। इस दौरान संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा शाम को आयोजित सांस्कृतिक ईडीएम नाईट में डीजे सार्टेक ने अपनी टीम के साथ धमाल मचाया। हर एक प्रस्तुति पर छात्र-छात्राओं ने भी कलाकारों का न केवल उत्साह बढ़ाया बल्कि डीजे के धून पर खूब थिरके। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन भी शताब्दी कृषि सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed