फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीर गोवर्धन से औढ़े तक तैयारी में तेजी

सीर गोवर्धन से औढ़े तक तैयारी में तेजी

Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सीर गोवर्धन से औढ़े तक तैयारी में तेजी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 फरवरी के वाराणसी आगमन से पहले सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर से लेकर जनसभा स्थल औढ़े तक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा स्थल औढ़े में बैरिकेडिंग और टेंट लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को फाइनल टच दिया जा रहा है। सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान कुछ क्षेत्र को प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री यहां आयोजित लंगर में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अब तक की जानकारी के अनुसार पीएम सीर गोवर्धन से बीएचयू, डीएलडब्ल्यू और औढ़े गांव तक सड़क मार्ग से जाएंगे। इसलिए उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके काफिले पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 2130 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं की सौगात देंगे। बुधवार को एसपी ग्रामीण, ट्रैफिक और एडीएम ने औढ़े में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
पीएम बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) का लोकार्पण करेंगे। पीएम कैंसर संस्थान और डिस्कवरी सेंटर का अवलोकन भी करेेंगे।

डीएलडब्ल्यू में तैयार 10 हजार अश्व क्षमता के कनवर्टेड इंजन प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां पीएम इंजन के अवलोकन के साथ उसकी खूबियां जानेंगे। कनवर्टेड इंजन को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed