फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुरातन छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

पुरातन छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

Mon, 14 Jan 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल
वाराणसी। कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में रविवार का दिन पुरातन छात्रों के नाम रहा। पुरातन छात्र समागम में 1989 से 1992 तक के छात्र विद्यालय में पहुंचे और लंबे समय बाद दोस्तों से मिलकर बहुत खुश दिखे। पहले सब ने एक दूसरे से गले मिलकर नए साल की बधाई दी, इसके बाद कॉलेज के दिनों की यादें साझा की। साथ ही गीत-संगीत, नृत्य के माध्यम से शिक्षकों के दिल में जगह भी बनाई।
विज्ञापन

विद्यालय में पुरातन छात्र समागम में 1989 से 1992 तक के छात्रों को आमंत्रित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सभी को जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अतीत को याद करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है। विद्यालय के कला शिक्षक आशीष गुप्ता ने इस दौरान महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र के साथ ही बीएचयू सिंह द्वार का चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चैतन्य मंगलम ने शिव वंदना पर नृत्य तो शुभम किरण ने कथक की प्रस्तुति कर सभी की तालियां बटोरी। पुरातन छात्रों ने इस दौरान विद्यालय में साइबर लाइब्रेरी के निर्माण में हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीरु वहाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले पुरातन छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रो. आरएस दूबे, पुरातन छात्र संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. शारदुल चौबे के साथ ही धीरज कपूर, नासिर जमाल, राजीव शाह, मनीश तलवार, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed