फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चाइनीज मांझे का किया बहिष्कार, प्रदर्शन

चाइनीज मांझे का किया बहिष्कार, प्रदर्शन

Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे का किया बहिष्कार, प्रदर्शन
वाराणसी। चाइनीज मांझे से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। कभी किसी का गला कट जा रहा है तो कभी हाथ कट जा रहा है। बावजूद इसके बाजारों में मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। सोमवार को शहर में कई जगहों पर विरोध कर छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के लोगों ने चाइनीज मांझे का बहिष्कार करते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने चाइनीज मांझे का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सुबह-ए-बनारस क्लब और लक्ष्मी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ में पतंग-मांझा लेकर नारेबाजी की और लोगों को इसका प्रयोग न करने के प्रति जागरूकता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. प्रियंका तिवारी, रागिनी राय, नंद कुमार, रागिनी राय, पंकज पाठक आदि मौजूद रहे। उधर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रनेता सर्वेश पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने गेट नंबर एक पर चाइनीज मांझे की बिक्री का विरोध किया। धर्मेंद्र सिंह, संदीप मौर्यवंशी, शुभम उपाध्याय, रमेश पटेल, सूरज कुमार, गौतम पांडेय आदि ने प्रशासन से मंझे की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मंाग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed