{"_id":"5c2144bebdec2257201249d6","slug":"101545684158-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कराया टीकाकरण, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कराया टीकाकरण, अब होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। खसरा से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग न करने वाले जिले के 89 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। ये वो विद्यालय हैं, जिन्होंने अपने यहां टीकाकरण से इंकार कर दिया। इसमें कुछ विद्यालयों को नोटिस जारी कर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने को कहा गया है।
टीकाकरण अभियान की शुरुआत 26 नवंबर को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से की, इसके बाद दस दिसंबर से यहां जिलाधिकारी के निर्देश में अभियान चलाकर नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने पहले ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधक आदि से सहयोग की अपील की थी, इसके बाद कई विद्यालयों में टीकाकरण से इंकार करने के बाद शिविर नहीं लगाया जा सका। 22 दिसंबर को शहरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी की बैठक में इसकी समीक्षा भी हुई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि विद्यालयों के सहयोग न करने से टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से शिविर लगवाने की अपील की है। बताया कि सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार, बड़ीबाजार, आदमपुर, आनंदमयी, राजघाट, सिकरौल, जैतपुर में अभियान न चल पाने की वजह से प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।