फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संतों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए

संतों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए

Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
संतों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए
वाराणसी। मारवाड़ी युवक संघ भवन, लक्सा में श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन सोमवार को कथा वाचक संत सदानंद महाराज ने भागवत कथा की महिम का बखान किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरे प्रांगण में कहा कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को भागवत से ही शक्ति मिली। उन्होंने कहा कि जब अच्छे संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा तभी समस्त जागृति संभव होगी। कहा कि राजा परिक्षित को श्राप लगा था कि सातवें दिन तक्षक सर्प के डसने से अकाल मृत्यु हो जाएगी। इसलिए कभी भी संतों का अपमान नहीं करना चाहिए।

इस दौरान सदानंद महाराज संग गायक पवन तिवारी और संगतकार राजकुमार सुरीला ने भजनों को साधा तो श्रद्धालुओं ने भी स्वर से स्वर मिलाया। पोथी के पूजन और आरती में ओम प्रकाश पोद्दार, मदन मोहन पोद्दार, विश्वनाथ पोद्दार, महेश पोद्दार, नीलम पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, आशीष पोद्दार, अनिरुद्ध पोद्दार, शरद बहल, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, अशोक कोठारी, भगवती खेतान, रवि कानोडिया, रमेश गोयल, अलका पोद्दार, सविता पोद्दार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed