{"_id":"5be88cd7bdec226966336817","slug":"101541967063-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे वाली नजूल की जमीन के मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे वाली नजूल की जमीन के मामले में सुनवाई आज
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विधान परिषद की समिति बनारस क्लब के कब्जे वाली 1.33 एकड़ नजूल की जमीन के प्रकरण की सुनवाई सोमवार को लखनऊ में करेगी। समिति के समक्ष वीडीए, जिला प्रशासन और आवास विकास विभाग के अधिकारियों को पेश होकर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद क्लब के कब्जे वाली नजूल की जमीन के संबंध में समिति निर्णय लेगी।
बनारस क्लब के कब्जे वाली जमीन के प्रकरण की सुनवाई एमएलसी नरेश उत्तम की अध्यक्षता वाली विधान परिषद की समिति कर रही है। इससे पहले जून में समिति के सदस्य शहर आए थेे और क्लब के कब्जे वाली जमीन का मौका-मुआयना करने के साथ ही उससे जुड़े दस्तावेजों को देखा था। समिति के सदस्यों के अनुसार जिला प्रशासन जमीन से जुड़े कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका था। इसके साथ ही क्लब परिसर में हुए अवैध निर्माण पर भी समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कदम उठाने का निर्देश दिया था।
समिति के सदस्यों का कहना था कि क्लब के कब्जे वाली जमीन सिविल न्यायालय के पास है। ऐसी जमीन का पट्टा जिला जज के परामर्श के बिना नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने जिला जज से अब तक परामर्श नहीं लिया है। ऐसे में सोमवार को होने वाली बैठक क्लब के कब्जे वाली जमीन के स्वामित्व के संबंध में अहम मानी जा रही है।