{"_id":"5bd37891bdec22698e6eb23c","slug":"101540585617-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक बयान दर्ज करने पर अड़ी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक बयान दर्ज करने पर अड़ी छात्राएं
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग की बीएससी की छात्राओं ने अलग-अलग बयान देने से मना कर दिया है। वह जांच कमेटी के सामने सामूहिक बयान दर्ज कराने पर अड़ी हैं। इसके अलावा वह चाहती हैं कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई जाए। शुक्रवार को विज्ञान संस्थान के ग्रीवांस सेल सदस्यों ने बैठक कर जांच से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। ग्रीवांस सेल ने जांच पूरी कर इंटरनल करप्शन कमेटी को अपनी रिपोर्ट दे दी है। शनिवार को करप्शन कमेटी भी छात्राओं से लिखित जवाब लेने के साथ ही आरोपी प्रोफेसर से बयान दर्ज करेगी।
जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसके चौबे ने छात्राओं पर पुरी शैक्षणिक टूर के दौरान भद्दे कमेंट किए थे। इसके अलावा प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय में क्लास के दौरान भी छात्राओं पर उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भी कमेंट किया। इसकी शिकायत छात्राओं ने कुलपति से की तो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया, अब मामले की विमेंस ग्रीवांस सेल के साथ ही इंटरनेशनल करप्शन कमेटी भी कर रही है। अब तक इस मामले में तीन बैठक के बाद शुक्रवार को संस्थान की ग्रीवांस सेल की जांच आखिर पूरी हो गई। बंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट करप्शन कमेटी को भेज दी गई है। उधर एक-एक कर बयान के लिए बुलाए जाने से नाराज छात्राओं ने सामूहिक बयान दर्ज कराने को कहा है।