{"_id":"5bd3788cbdec22695a4be4c4","slug":"101540585612-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका में सूर्य सरोवर से जल निकासी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका में सूर्य सरोवर से जल निकासी जारी
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना स्थित सूर्य सरोवर से जल निकासी का कार्य शुक्रवार को भी चलता रहा। दूसरी तरफ यहां होने वाली छठ पूजा के लिए संशय की स्थिति है। सरोवर परिसर के सभी द्वारों को कटीले तार लगाकर बंद कर दिया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह शाम सैर के लिए आने वाले लोग भी परेशान हैं।
सूर्य सरोवर से जल निकासी की प्रक्रिया शुक्रवार को भी चलती रही। प्रशासन यहां सफाई करवा रहा है। वहीं दूसरी ओर छठ पूजा समिति सूर्य सरोवर पर छठ पूजा कराए जाने की अनुमति का इंतजार कर रही है। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। डीरेका प्रशाशन के रुख से लोगों में नाराजगी है।
चारपहिया वाहनों की जांच जारी
डीरेका परिसर में चारपहिया वाहनों की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। बाहरी वाहनों के प्रवेश पर वाहन चालकों से आरपीएफ जवानों की नोक झोंक भी हुई। वहीं परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ एक गेट को बंद कर दिया गया है। इससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जा रही है। डीरेका परिसर में मुख्य द्वार और एफसीआई गेट दिनभर आधा बंद रहा और चारपहिया वाहनों की जांच के बाद ही जाने दिया। हालांकि शाम होते होते वाहनों की जांच बंद हो गई।