{"_id":"5bcce015bdec22697a0f3716","slug":"101540153365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, मौत
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रोहनिया। रोहनिया और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब और पोखरे में डूबने के कारण एक छात्र और वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रोहनिया थाना अंतर्गत अमरा निवासी मजदूर गोवर्धन के चार बेटों और तीन बेटियों में पांचवें नंबर का भरत (13) दोस्तों के साथ गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान वो तालाब में नहाने उतरा और गहरे पानी में जाकर डूब गया। भरत के दोस्त शोर मचाते हुए उसके घर पहुंचे और परिजनों को सूचित किए। परिजनों के अनुसार भरत गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का कक्षा पांच का छात्र था। भरत की मौत के बाद उसकी मां जानकी देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा पोखरे में ग्रामीणों ने एक वृद्धा का शव उतराया देखा तो पुलिस को सूचना दी। वृद्धा की शिनाख्त भिखारीपुर की सुखदेई देवी (65) के तौर पर हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वृद्धा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वो रात के समय ही घर से निकल कर भटकते हुए पोखरे के समीप पहुंची होगी।