फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सातवें दिन मां कालरात्रि का किया दर्शन-पूजन

सातवें दिन मां कालरात्रि का किया दर्शन-पूजन

Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सातवें दिन मां कालरात्रि का किया दर्शन-पूजन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने शक्ति स्वरूपा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि के दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के पास कालिका गली में स्थित मां कालरात्रि के दरबार में भोर मेें ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं थीं। यहां देर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। इसके अलावा नगर के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों का रेला लगा रहा। लोगबाग नारियल, चुनरी, माला-फूल के साथ पूरे मनोयोग से मां के दर्शन-पूजन किए और जयकारे लगाए।
काशी में कालरात्रि देवी का मंदिर विश्वनाथ मंदिर के पास कालिका गलि में है। शारदीय नवरात्र में इस देवी के दर्शन-पूजन के लिए सातवें दिन भीड़ उमड़ती है। यही वजह थी कि मंगलवार को इस देवी दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही मंदिर का पट खुला, बोलो सच्चे दरबार की जय के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मान्यता यह है कि इस दरबार में दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की अकाल मौत नहीं होती है, इसके अलावा सुख समृद्धि भी मिलती है। इसको चलते अधिक से अधिक लोग दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। कालरात्रि के दरबार के अलावा शहर के सभी देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

151 कन्याओं का हुआ पूजन
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की ओर से मंगलवार को 151 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं का पूजन, हलुवा पूरी का प्रसाद चढ़ाकर किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित पूजन में कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर विधिविधान से पूजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरके चौधरी, जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष रागिनी राय, एके वर्मा, दीपू शुक्ला, पूजा शुक्ला, चित्रा राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भोजूबीर स्थित शिकरौल क्षेत्र में स्थित मां सीतला मंदिर, काली मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुजारी रंजीत भगत की ओर से पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान दिलीप, अजय शर्मा, गौतम गोविन्द, रतन, जगदीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed