{"_id":"5bbe5e9a867a552826648737","slug":"101539202714-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में हर दिन पहुंच रहे हैं डेंगू के नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में हर दिन पहुंच रहे हैं डेंगू के नए मरीज
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर से लेकर गांव तक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन अस्पतालों में नए मरीज पहुंच रहे हैं। उधर दीनदयाल और मंडलीय अस्पताल में 10-10 और बीएचयू में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है।
अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड बनाकर लोगों का इलाज चल रहा है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आठ बेड वाला वार्ड भी फुल है। इसके अलावा दो और मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। महमूरगंज के कृष्णानगर कालोनी, अन्नपूर्णा कालोनी में तो कही-कही एक ही परिवार के दो-दो लोगों को डेंगू हो गया है। उधर आईएमए समेत अन्य ब्लड बैंकों में प्लेटलेटस के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। आईएमए में आम दिनों में जहां 100 यूनिट की खपत होती थी वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 यूनिट पहुंच जा रही है। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड और प्लेटलेटस है। इस समय बिना एक्सचेंज के ही ब्लड और प्लेटलेटस दिया जा रहा है।