{"_id":"5b41268e4f1c1b07278b5350","slug":"101530996366-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर हादसे में क्राइम ब्रांच ने शुरू की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर हादसे में क्राइम ब्रांच ने शुरू की पूछताछ
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट फ्लाईओवर हादसे की रिपोर्ट आने के बाद क्राइम ब्रांच ने पूछताछ शुरु कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को जांच अधिकारियों ने सेतु निगम के कई कर्मचारियों व जेई से पूछताछ की। इस मामले में जल्द ही सेतु निगम के निलंबित मुख्य परियोजना प्रबंधक हरिश्चंद्र तिवारी, परियोजना प्रबंधक केएल सुदन समेत छह अधिकारियों का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) की तकनीकी जांच रिपोर्ट में बिंदुवार हादसे का कारण और उसके लिए दोषी कर्मचारी की जानकारी दी गई है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद क्राइम ब्रांच सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से हादसे को लेकर उनका पक्ष ले रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिगरा थाने में सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज गैर इरादतन हत्या के केस में दोषी अधिकारियों का नाम डाला जाएगा। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी होगी। मामले में क्राइम ब्रांच की सक्रियता से एक फिर सेतु निगम में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर तैनात जेई, कर्मचारी व अधिकारी परेशान हैं कि कहीं केस में उनका भी नाम न आ जाए। वहीं गिरफ्तारी के डर भी कर्मचारी व अधिकारियों में है।