फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पशु चोरों को ग्रामीणों ने घेरा तो चलाने लगे गोली

पशु चोरों को ग्रामीणों ने घेरा तो चलाने लगे गोली

Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरों को ग्रामीणों ने घेरा तो चलाने लगे गोली
महराजगंज/सुरियावां। जिले में सक्रिय पशु चोरी करने वाले गैंग के दुस्साहस से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। शुक्रवार की रात महराजगंज क्षेत्र के कंसापुर में दरवाजे पर बंधी भैंस खोल रहे चोरों ने घर वालों के जागने पर भागना शुरू कर दिया। आगे मार्ग बाधित होने पर खुद को फंसते देख वे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायर झोंकने लगे। इससे ग्रामीण सहम गए और पशु चोर भाग निकले। दूसरी ओर, महुआपुर में एक किसान की भैंस चोर पिकअप में भरकर ले भागे। औराई थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में शुक्रवार की रात में आए पशु चोर अमरनाथ की भैंस खोल रहे थे। घर वालों के शोर मचाने पर चोर पथराव करते हुए भाग गए। उसके बाद चोर कंसापुर पहुंचे और नहर के पास बंधी गौरीशंकर की भैंस को खोलकर पिकअप पर लादने लगे। इसी दौरान घर की एक महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोग जुट गए और चोरों को घेर कर पथराव शुरू कर दिया। चोर पिकअप लेकर महराजगंज बाजार की तरफ भागे लेकिन सड़क खोदी होने के कारण फंस गए। इस दौरान ग्रामीणों को करीब आता देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने डायल 100 पर फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच मौका पाकर चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस आ जाती तो चोर पकड़े जा सकते थे। वहीं, सुरियावां थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव में चोर कैलाश यादव की भैंस को खोल ले गए। भुक्तभोगी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सोए थे। देर रात आए चोरों ने भैंस खोलकर पिकअप में लाद लिया। उसी दौरान नींद खुली तो शोरगुल मचाया लेकिन चोर भैंस लेकर भाग निकले। इस बारे में सीओ औराई रामकरन ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित थाने की पुलिस को जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed