फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीआरवी दुर्गागंज के तीन सिपाही निलंबित

पीआरवी दुर्गागंज के तीन सिपाही निलंबित

Sun, 27 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी दुर्गागंज के तीन सिपाही निलंबित
ज्ञानपुर। जनता से दुर्व्यवहार करना पीआरवी दुर्गागंज के तीन सिपाहियों पर भारी पड़ गया। सीओ औराई की जांच में मामला सही मिलने पर एसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को तीनों को निलंबित कर दिया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सपा सरकार में आम लोगों की सहूलियत के लिए यूपी-100 पीआरवी चलाई गई। घर पर ही लोगों को न्याय मिले, इसके लिए सरकार की पहल की शुरुआत में सराहना मिली, लेकिन कई बार यह पहल आम लोगों के लिए उल्टी भी साबित हुई। यूपी-100 पर फोन करने पर पीआरवी के जवान तो मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन तालमेल बिठाने के चक्कर में लोगों को न्याय नहीं मिल पाता। एक दो नहीं बल्कि सभी थानों में कमोबेश यही स्थिति सामने आती है। आम जनता की समस्या का निदान न हो पाने से पीआरवी को लेकर आम जन के बीच में तमाम सवाल उठने लगे हैं। इसकी एक बानगी अब दुर्गागंज थाने में देखने को मिली। गत दिनों एसपी सचिंद्र पटेल को प्रार्थना पत्र देकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि थाने की पीआरवी के जवान जनता से दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ औराई को जांच सौंपी। सीओ ने जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला सही पाया। जांच रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने हेड कांस्टेबल लालजी यादव, आरक्षी अजय कुमार और पीआरवी आरक्षी एवं चालक लालचंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते चलें कि जिले के कई अन्य थानों में भी ऐसी शिकायतें आती रहती हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा है कि पुलिस जनता से बेहतर व्यवहार रखे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed