फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोपीगंज में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

गोपीगंज में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Fri, 11 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
लालानगर। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर गोपीगंज में ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बनाने के लिए मिट्टी निकालने का काम शुरू किया गया। झिरियापुल के पास से शुरू होकर पड़ाव के आगे तक ओवरब्रिज बनेगा। एनएचएआई ने पुल निर्माण शुरू किया है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल के बन जाने के बाद हाईवे पर आवागमन और सुगम होगा।
विज्ञापन

नगर के झिरिया पुल के पास ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। व्यापारियों के चौड़ीकरण के विरोध के कारण ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई की योजना के अंतर्गत गोपीगंज नगरवासियों से पूर्व में 15 मीटर जगह लेकर फोरलेन निर्माण कार्य हुआ था। इस पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों ने चौड़ीकरण का विरोध किया था, जिसके समाधान के लिए गोपीगंज में ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। यह झिरियापुल से करीब ढाई किलोमीटर कठौता मोड़ तक बनाए जाने की संभावना है। लगभग डेढ़ किलो मीटर लंबे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। 10 मीटर चौड़े पुल को 2020 तक तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। जेई शांतनु सिंह ने 2020 तक निर्माण कार्य पूरा करने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से छोटे एवं बड़े वाहनों का संचालन नीचे से किया जाएगा। जहां तक डीवीएम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां कार्य शुरू हो चुका है। नगर के अंदर अभी डीवीएम की प्रक्रिया नहीं हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed