{"_id":"5ad8f3ed4f1c1b05418b5755","slug":"101524167661-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन परिवारों की गृहस्\nथी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन परिवारों की गृहस् थी राख
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर के मेवड़ापुर में बुधवार की देर रात आग लगने से तीन रिहायसी मड़हे जलकर राख हो गए। इसमें लाखों रुपये कीमत का गृहस्थी का समान जल कर नष्ट हो गया। मड़हे में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फटने से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंचने से लोगों में गुस्सा व्याप्त रहा। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लेखपाल और कानून गो को पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
पूरे गुलाब थाना क्षेत्र के मेवड़ापुर में अलीमुद्दीन शेख, मुतूल शेख और मिंटू शेख कई सालों से अपने परिवार के साथ रहते हैं। आग लगने की आहट मिलने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। इससे परिजन बाहर निकल कर भागने लगे। देखते ही देखते मड़हे से आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी होने पर कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच आग की चपेट में आने से गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आग लगने की सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सबमर्सिबल और हैंडपंप से पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। इस हादसे में मड़हों में रखे टीवी, फ्रीज, कूलर, कपड़े और अनाज समेत करीब दो लाख की कीमत का गृहस्थी के सामान जल गया। स्थानीय लोगों के साथ पीड़ितों का कहना था कि यदि सूचना के बाद दमकल समय पर पहुंच गया होता तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता। घटना की जानकारी पर दिन में पहुंचे उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कानून गो और लेखपाल को आर्थिक सहायता दिलाने का निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को कोटेदार के माध्यम से राशन आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।