फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवर सचिव ने देखी विकास की हकीकत

अवर सचिव ने देखी विकास की हकीकत

Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अवर सचिव ने देखी विकास की हकीकत
सुरियावां। केंद्र सरकार की ग्राम स्वराज योजना की हकीकत देखने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय अवर सचिव जिला सिंह और नेह श्रीवास्तव सुरियावां के तीन गांवों मेें पहुंचे। गांवों में चौपाल लगाकर सात बिंदुओं का अवलोकन किया। जो कार्य नहीं हो सके हैं, उन्हें पांच मई तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांवों का बेहतर विकास करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ग्राम स्वराज योजना लागू है। इसके तहत जिले के 32 गांवों का चयन हुआ है। इन गांवों में कुछ योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी करना है। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी धरातल पर योजनाएं फलीभूत नहीं हो पा रही है। सुरियावां ब्लॉक में चयनित कैड़ा, भटेवरा और सिंहपुर गांव में हकीकत जानने के लिए केंद्रीय सचिव जिला सिंह और नेहा श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को धमकी। इस दौरान सात बिंदुओं में शामिल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सहज बिजली योजना, उजाला योजना, जनधन, जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण और आयुष्मान योजना का हाल जाना। अधिकारियों से कहा कि पांच मई तक सभी गांवों को संतृप्त किया जाए। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, बीडीओ ऊषा पाल एडीओ सूर्यबख्श सिंह, एएनएम रचना, एडीओ रमाकांत आदि रहे। वहीं दूसरी ओर ग्राम स्वरोज योजना एवं स्वच्छ भारत पर्व का शुभारंभ ज्ञानपुर के शिवरामपुर गांव में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने गांव का भ्रमण कर शौचालय की स्थिति देखी। ग्रामीणों से शौचालय प्रयोग करने के लिए कहा। बताया कि शौचालय के प्रयोग से कई बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने अफसरों से कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत पात्र लाभार्थी किसी भी दशा में योजना से वंचित नही होना चाहिए, यदि वंचित मिला तो संबधिंत विभागों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed