{"_id":"5acfc58d4f1c1bd73d8b4ce6","slug":"101523565965-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम ने बनाया लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का रिकार्ड0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम ने बनाया लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का रिकार्ड0
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी की बेटी पूनम ने मनाली में लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गुरुवार को मनाली में आयोजित कार्यशाला के दौरान 50 फीट लंबी और चार फीट ऊंचे कैनवास पर बनाई गई पेटिंग को आठ सदस्यों की टीम ने तीन घंटे के अंदर पूरा कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। हिमाचल की संस्कृति पर आधारित पेटिंग को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की टीम ने लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का प्रमाणपत्र प्रदान किया है।
पूनम राय ने बताया कि उनके टीम के सदस्यों दयानंद, रबींद्र नाथ दास, शालू वर्मा, बबिता राज, धनंजय, धर्मेंद शर्मा और शेफाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आर्टजकोजी संस्था की ओर से हिमांचल प्रदेश के मनाली में तीन दिवसीय कार्यशाल के दौरान लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन वर्ल्ड रिकार्ड का आयोजन किया गया। टीम के सदस्याें ने तीन घंटे के अंदर इस टास्क को पूरा करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया।