{"_id":"5acfb6914f1c1bd83d8b4d27","slug":"101523562129-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन के लिए रैली निकाली गई। रैली के दैरान अभिभावकों से बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराने की अपील की गई।
डीघ विकास खंड के न्याय पंचायत बैरीबीसा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इनारगांव में रैली को ग्राम प्रधान अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार इसमें बच्चे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। रैली में प्रधानाध्यापक राजाराम सिंह, रजनीश शुक्ल, श्रीनाथ गुप्ता, संतलाल, मुस्ताक अहमद, महेश त्रिपाठी, शशी किरण, सुषमा सिंह, लल्लन प्रसाद, रमाकांत आदि शामिल रहे। इसी तरह सागररायपुर न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानापुर में भी रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाध्यापक सुरेशचंद पांडेय, संदीप पांडेय,श्याम मोहन दुबे, इंदुचंद पांडेय, अनुराग तिवारी, समर जीत यादव, रैना सिंह, नीलेश तिवारी, भारत भूषण आदि शामिल रहे। इब्राहिमपुर न्यायपंचायत के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर से ग्राम प्रधान रामबली सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। रैली में संजय पांडेय, शेखर शुक्ला, भोला नाथ यादव, बंशधारी आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक भदोही रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी कान्वेंट की तरह आज शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री घनश्याम यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अवधेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सुभाष पाल, अवध नारायण, रणजीत कुमार, जेपी पटेल, गोविंद कुमार आदि मौजूद थे। इसी तरह बीआरसी अभोली से भी रैली निकाली गई। रैली में ब्लॉक के सभी विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक शामिल थे। रैली में प्रमु्ख रूप से रमेश पांडेय, इंद्रीश्वर नारायण चौबे, चंद्रेश कुमार, बंशीधर कन्नौजिया, डॉ. विमलेश पांडेय, लोकेश तिवारी, आशा सिंह, प्रधान शिशिर सिंह आदि शामिल थे।
लालानगर संवाददाता के अनुसार विकास खंड औराई के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजारी में भी रैली निस्त्रत्त्काली गई। रैली में प्रधानाध्यवपक शकुंतला देवी, सौरभ थपांडेय, दिनेश सरोज, अंजलि पांडेय, मनोज सिंह, मुन्नीलाल, रामनाथ उपाध्याय, जेपी तिवारी आदि शामिल रहे।