{"_id":"5aa837b44f1c1bc0758b55d9","slug":"101520973748-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरिंग रूम में मिला असलहा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरिंग रूम में मिला असलहा, हड़कंप
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम के शौचालय (फ्लश पर) में मंगलवार को असलहा मिलने से हड़कंप मच गया। रेल कर्मियों ने पहले असलहा के बारे में रिटायरिंग्र रूम में मौजूद लोगों से पूछा। जब कोई जवाब नहीं मिला तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के साथ मामले को दबाने में लग गए। रेलवे अधिकारी शाम तक किसी प्रकार का असलहा मिलने से इंकार करते रहे।
रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम के शौचालय में सुबह एक रेल कर्मी पहुंचा तो देखा कि शौचालय में फ्लश पर असलहा रखा है। आसपास देखा तो कोई दिखाई नहीं पड़ा। तत्पश्चात वह लोगों को शौचालय में असलहा छूटने की जानकारी देने लगा। यह सुन वहां मौजूद लोग चौंक गए। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। अपने आप को फंसता देख मामले को दबाने लगे। इसकी भनक लगते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने लगे। जीआरपी भी सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल से बचने के लिए मामले को दबाने में जुट गई।
जेपी सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट ने बताया कि विश्राम गृह में असलहा मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी पुलिस कर्मी ने भी कोई सूचना नही दी है। जानकारी मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।