फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हत्या के विरोध में बीएचयू छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

हत्या के विरोध में बीएचयू छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Wed, 14 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हत्या के विरोध में बीएचयू छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च
वाराणसी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र दिलीप सरोज की हत्या के विरोध में मंगलवार को बीएचयू के छात्रों ने लंका के सिंह द्वार से शाम को प्रतिरोध मार्च निकाला। बीएचयू के अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों ने जाति और धर्म के नाम पर जहर घोलने वाले कट्टर हिंदुत्ववादी समूह, शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएचयू सिंह द्वार से रविंद्रपुरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर निकाले गए इस प्रतिरोध मार्च के दौरान छात्रों ने अपनी मांगें उठाईं। उन्होंने दिलीप सरोज के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करने कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिलीप के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। प्रतिरोध मार्च के बाद रविंद्रपुरी में हुई सभा के दौरान प्रो. महेश प्रताप अहिरवार, सुनील यादव, मदन लाल, कुसुम, विकास सिंह, राम बचन यादव, प्रभात पटेल, संजीव सिंह, मारुति मानव ने अपने विचार रखे। संचालन रविंद्र कुमार भारतीय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed