{"_id":"5a591b1d4f1c1bac3f8b4823","slug":"101515789085-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को सिखाई जा रही कम्युनिटी नर्सिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को सिखाई जा रही कम्युनिटी नर्सिंग
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छात्र-युवाओं की भागीदारी के जरिए दूरदराज के गांवों तक चिकित्सा सुविधा दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए छात्रों को कम्यूनिटी नर्सिंग में पारंगत बनाया जा रहा है। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में कम्यूनिटी नर्सिंग के ब्रिज कोर्स का शुक्रवार को इग्नू और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ।
एनएचएम के निर्देश पर अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी और मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की ओर से तीन जनवरी से चल रहे कोर्स में 18 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। एनएचएम की ओर से चलने वाले छह माह के ब्रिज कोर्स के तहत अस्पताल के सेमीनार हाल में छात्रों की क्लास चल रही है, जबकि अस्पताल के वार्ड में उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अस्पताल के फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम हर दिन क्लास ले रही है। हालांकि मंडलीय अस्पताल के लिए चयनित 25 छात्रों में से केवल 18 छात्र ही यहां पहुंचे और शिक्षा ले रहे हैं। बता दें कि कोर्स करने के बाद इन छात्रों को उन सब सेंटर पर तैनात किया जाएगा, जो चिकित्सकों के अभाव में लंबे समय से बंद पड़े हैं। इस दौरान इग्नू से डॉ. एएन त्रिपाठी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव, महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. शैला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।