{"_id":"5a5130444f1c1b5c0c8b712f","slug":"101515270212-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर चलाने से कम महत्वपूर्ण नहीं है झाड़ू लगाना : मृदुला सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर चलाने से कम महत्वपूर्ण नहीं है झाड़ू लगाना : मृदुला सिन्हा
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा कि झाड़ू लगाने वाला काम कंप्यूटर चलाने से कम महत्वपूर्ण नहीं है। एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए हमें सभी कामों को समान गौरव और पहचान देनी होगी। भारतीय संस्कृति ने सदैव स्वच्छता को महत्व दिया है। स्वच्छता ही प्रगति का मूल होता है। यह भी निश्चित है कि एक दिन की सफाई से अपना कर्तव्य पूरा नहीं होगा। हमें स्वच्छ भारत को अपनी जीवन शैली का अंग बनाना होगा। राज्यपाल ने मारवाड़ी युवा मंच को अपना स्वच्छता दूत मनोनीत किया।
शनिवार को मारवाड़ी युवक संघ भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने देश के सभी नागरिकों से स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करने की अपील की। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। संपर्क अभियान से जुड़े तीन पोस्टर का लोकार्पण राज्यपाल ने किया। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल के जाजोदिया ने बताया कि संकल्प, संपर्क, संबल, गौरव और सम्मान के पांच सूत्रों के माध्यम से स्वच्छता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकता है। कहा कि एक लाख लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। स्वच्छता संबल अभियान के तहत सफाई से जुड़े संसाधनों का वितरण, स्वच्छता गौरव अभियान के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान और स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम के तहत सफाई से जुड़े स्वयं सेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वच्छता गौरव सम्मान के तहत सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक, समाजसेवी अनूप सर्राफ को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष लोहिया, संचालन कनक खंडेलवाल और धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार काबरा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं काशी, गंगा, वरुणा, अन्नपूर्णा व काशी शिवा ने किया। इस दौरान पवन अग्रवाल, विजय मोदी, श्रीनारायण खेमका, अनिल अग्रवाल, अभय अग्रवाल, प्रतीक केडिया, आशुतोष अग्रवाल, नीतू मुरारका, पूजा लोहिया, शीला जैपुरिया आदि मौजूद रहीं।