{"_id":"5a47fa7b4f1c1b87698c49e6","slug":"101514666619-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने छह साल की मासूूम को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने छह साल की मासूूम को कुचला
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत औसानपुर गांव में शनिवार को अवैध मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ने छह साल की आंचल को कुचल दिया। आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा 14 वर्षीय किशोर मौके से भाग निकला।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे के लिए हरहुआ-रामेश्वर मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद भी जाम खत्म न होने पर बड़ागांव पुलिस ने लाठियां पटककर ग्रामीणों को मौके से भगाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पहले ही अवैध खनन की शिकायत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और हादसे में मासूम की जान चली गई।
औसानपुर गांव में शनिवार की शाम 4:30 बजे मिट्टी गिराकर एक ट्रैक्टर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की उम्र लगभग 14 वर्ष थी और उसने कान में मोबाइल का ईयरफोन लगाया था। औसानपुर गांव निवासी भुइधर सरोज के तीन बेटोें और दो बेटियों में सबसे छोटी आंचल बगल की दुकान पर टॉफी लेने जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आंचल को कुचल दिया।
विज्ञापन
आंचल का शव देखते ही उसकी मां गिरिजा देवी अचेत हो गईं और गुस्साए ग्रामीणों ने हरहुआ-रामेश्वर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने आंचल को कुचला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पहले तो सुलह-समझौते का रास्ता देखती रही लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटककर ग्रामीणों को खदेड़ा और जाम खत्म कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।