{"_id":"5a3d6e814f1c1b8d698c34e7","slug":"101513975425-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर के डेढ़सी पुल द्वार का गुंबद गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर के डेढ़सी पुल द्वार का गुंबद गिरा
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डेढ़सी पुल स्थित बाबा विश्वनाथ के द्वार का गुंबद शुक्रवार की शाम टूटकर गिर गया। करीब चार फीट ऊंचे गुंबद के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जिस समय गुंबद गिरा उस वक्त विश्वनाथ गली खरीदारों और श्रद्धालुओं की भीड़ से भरी थी। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी समेत दो लोगों को मामलू चोट आई। संयोगवश बड़ा हादसा होने से बच गया। इस द्वार का निर्माण हाल में ही करवाया गया था।
विश्वनाथ मंदिर जाने वाले डेढ़सी पुल द्वार का गुंबद शाम करीब छह बजे टूट कर गिरा। कहा जा रहा है कि बंदरों की उछल कूद के चलते गुंबद टूट कर गिरा। वर्षों बाद लाखों रुपये की लागत पंचदशनाम छात्र साधु परिषद की ओर से इस द्वार का निर्माण आठ महीने पहले कराया गया था। इससे पहले इस द्वार पर लगी आदिशंकराचार्य की प्रतिमा की छतरी भी टेढ़ी हो गई थी। तीन हिस्सों में गुंबद टूटकर नीचे डेढ़सीपुल प्वाइंट पर गिरा। श्याम नामक युवक के अलावा एक जवान को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद गुंबद के तीनों हिस्सों को वहां से हटवाया गया।