{"_id":"5a3192024f1c1bc9678c1b43","slug":"101513198082-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरूवार गिरोह के पांच उचक्के दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरूवार गिरोह के पांच उचक्के दबोचे गए
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत जेपी मेहता इंटर कालेज के पास से बुधवार को एसटीएफ ने उचक्कागीरी के लिए कुख्यात बरूवार गिरोह के पांच सदस्यों को धरदबोचा। यह गोंडा की कुख्यात गैंग है। दबोचे गए पांचों आरोपियों की शिनाख्त गोंडा जिले के मोतीगंज थाना के छजवां के रघुनंदन व रामनंदन, धानेपुर थाना के दुल्हापुर के रक्षा राम व चंद्रिका प्रसाद और मनिकापुर थाना के दुर्गेश के तौर पर हुई है। उनके पास से पांच मोबाइल, 62 हजार रुपये, दो बाइक और प्लास-पेचकस आदि बरामद किए गए। पांचों को एसटीएफ ने कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद सिंह को सूचना मिली थी कि गोंडा के बरूवार गिरोह के कुछ सदस्य जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पास मौजूद हैं। इस पर इंस्पेक्टर पुनीत परिहार के नेतृत्व में गठित टीम वहां पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के सदस्य बैंकों से पैसा निकाल कर जा रहे लोगों और चार पहिया वाहनों में रखे सामान को निशाना बनाते हैं। इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस गिरोह के सदस्य आम आदमी पर गोबर, मिट्टी फेंककर झगड़ा कर उलझा देते हैं और उसका कीमती सामान लेकर भाग निकलते हैं।