{"_id":"5a24503d4f1c1ba7668b7eaf","slug":"101512329277-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम आफ अयोध्या फिल्म के निर्माता-निर्देक का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेम आफ अयोध्या फिल्म के निर्माता-निर्देक का फूंका पुतला
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा (ब्यूरो) । अयोध्या पर बन रही फिल्म गेम आफ अयोध्या में विषयों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शंखनाद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध जताते हुए क्षेत्र के सघन तिराहे पर निर्माता व निर्देशक का पुतला फूंककर विरोध जताया। सरकार से मांग किया कि इस तरह के फिल्मों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
शंखनाद फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत फिल्म निर्माताओं द्वारा आये दिन भारतीय संस्कृति और इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर फिल्म बनाई जा रही है । हिन्दू धर्म की गरिमा को कमजोर किया जा रहा है। फाउंडेशन के संयोजक शैलेन्द्र पांडेय कवि ने कहा कि हिंदू समाज के लोग जागरूक नहीं हुए तो कुछ लोग भगवान का नाम ही बदल देंगे। फाउंडेशन के कौशांबी उपाध्यक्ष राहुलमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस फिल्म में कार सेवकों द्वारा चोरी से मूर्ति स्थापित करना दिखाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के योगी सरकार से फिल्म पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग करते हुए निर्माता निर्देशक का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर रमाशंकर खरवार, नंदकुमार राजभर, उत्सव सिंह, मोनू पांडेय, आकाश जायसवाल, रवि, मोनू पांडेय, सोनू पांडेय, विनीत सिंह, मुरलीधर पांडेय, रोहित तिवारी, अमित तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अमन सोनकर, अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे।