फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निकाय में अब 811 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

नगर निकाय में अब 811 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Sat, 11 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय में अब 811 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
वाराणसी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन नगर निगम से पार्षद के लिए दावेदारी करने वाले 27 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। नगर पालिका परिषद रामनगर से सभासद का चुनाव लड़ने वाले पांच सदस्यों और पालिका अध्यक्ष के दो दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। नगर निकाय चुनाव में कुल 34 लोगों के नाम वापस लेने के बाद अब 811 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मेयर के छह प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
रामनगर पालिका से अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले राकेश जायसवाल और मो. अली उर्फ डॉ. विक्की ने पर्चा वापस ले लिया है। राकेश जायसवाल को सपा ने सिंबल दिया था लेकिन आरओ ने उन्हें सपा प्रत्याशी मानने से इंकार कर दिया था। क्योंकि उनसे पहले आलोक कुमार सपा के सिंबल पर नामांकन कर चुके थे। सपा के ज्यादातर सभासद प्रत्याशी भी आलोक के साथ थे। अब आलोक गुप्ता सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम के लक्सा वार्ड से नामांकन करने वाले सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विवेक यादव ने पर्चा वापस ले लिया है। उन्हें सपा ने सिंबल नहीं दिया था। पार्टी के निर्देश पर उन्होंने सिंबल वापस लेते हुए पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed