फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा में उम्मीदवारों की सूची पर लखनऊ में मंथन

सपा में उम्मीदवारों की सूची पर लखनऊ में मंथन

Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
सपा में उम्मीदवारों की सूची पर लखनऊ में मंथन
वाराणसी। निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा प्रदेश चयन समिति की बैठक लखनऊ में मंगलवार को हुई। यहां के चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने तीन-तीन नामों के पैनल की सूची प्रदेश नेतृत्व को पहले ही सौंप दी है। बैठक में समिति के भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा सभी बड़े पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेयर पद पर चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। इसमें जिताऊ पहली प्राथमिकता है। इसके बाद दूसरी प्राथमिकता कार्यकर्ता होने की है। भाजपा सपा के मेयर पद प्रत्याशी के नाम का इंतजार कर रही है। इसी के अनुसार वह अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। रणनीति यह है कि जिस जाति के उम्मीदवार को सपा खड़ी करे, उसी के अनुरूप पार्टी प्रत्याशी खड़ा कर दे, ताकि सपा के वोटबैंक में सेंधमारी में आसानी हो जाए। अब तक जायसवाल को टिकट देने का समीकरण बनाया गया है। इसके अलावा पटेल व यादव जाति की महिलाओं को टिकट देने पर विचार चल रहा है। पार्टी चरणवार प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पहले चरण की सूची एक से दो नवंबर तक जारी होगी। दूसरे चरण की पांच से छह और तीसरे चरण की सूची सात से आठ नवंबर तक जारी होगी। नगर निगम, नगर पंचायत, रामनगर पालिका के 128 पदों के लिए 384 नामों का पैनल बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed