फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘पंजाबी’ स्वैगर्स ने मचाया धमाल

‘पंजाबी’ स्वैगर्स ने मचाया धमाल

Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
‘पंजाबी’ स्वैगर्स ने मचाया धमाल
वाराणसी। पंजाब की आन बान और शान का बेहतरीन रंग ‘द अर्बन स्वैग’ क्लब के दूसरे स्थापना दिवस समारोह में देखने को मिला। नदेसर पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब की कुड़ियों ने जबरदस्त धमाल मचाया। नृत्य संगीत की मस्ती के बीच हंसी ठिठोली भी खूब हुई। पंजाबी जुबान में एंकरिंग ने आयोजन में रंग डाला ही पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी खूब रहीं। इस बीच संता और बंता बनीं पूजा और मोनी की जुगलबंदी ने कॉमेडी के जरिये एक अलग ही रंग भरा। कार्यक्रम में कनाडा में पंजाबी महिलाओं के दीपावली उत्सव की झलकियां देखने को मिलीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसपी की पत्नी नेहा भारद्वाज मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर साल भर अपनी अलग अलग भूमिका और योगदान देने वाली सदस्यों को अलग अलग खिताबों से नवाजा गया। शिवालिका अग्रवाल ‘एक्टिव स्पोर्टिव सदस्य’ बनीं तो अंकिता खत्री और गिन्नी भाटिया को ‘इनक्रेडिबल एंकर’ का सम्मान दिया गया। चार वरिष्ठ सदस्य अलका बेरी, संगीता मेहरा, आशा धवन और रश्मि सहानी को ‘एवरेडी बैटरीज’ के खिताब से नवाजा गया। क्लब की सभी पदाधिकारी अध्यक्ष पूजा मधोक, उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता, सचिव एकता कपूर, कोषाध्यक्ष सोनिया भसीन और पीआरओ पूजा टंडन को ‘पावर बैकअप’ के सम्मान से नवाजा गया। ऐसे ही साल भर अलग अलग कार्यक्रमों में अपने डांस का जलवा बिखेरनी वाली नेहा अरोड़ा, परी बेरी, रितिका, रीना पेशवानी, शीतल खन्ना, नितिका चावला, ऋचा चावला, पुनीता मल्होत्रा, पायल कपूर और अंशुल गर्ग को ‘डैजलिंग डांसिंग दीवा’ का खिताब दिया गया। ये सभी खिताब मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए। अध्यक्ष पूजा मधोक ने बताया कि ‘द अर्बन स्वैग’ पंजाबी संभ्रांत महिलाओं का क्लब है जो महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में क्लब के एक साल पूरे होने और दूसरे साल का आगाज सदस्यों ने केक काटकर किया। वहीं वर्तमान सत्र के लिए बीते साल की कार्यकारिणी की सदस्यों को ही पुन: वह जिम्मेदारी दी गई। संचालन परी बेरी व नेहा अरोड़ा ने किया। संयोजन निधि मेहरा, मिनी सबरबाल, साक्षी कपूर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed