{"_id":"59d2a73b4f1c1bb8538b5757","slug":"101506977595-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू परिसर में तैनात होंगी 50 महिला होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू परिसर में तैनात होंगी 50 महिला होमगार्ड
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में बवाल के बाद मंगलवार से पुन: पठन-पाठन शुरू होगा। परिसर में शांति और कानून व्यवस्था बरकरार रहे, इसके मद्देनजर मंगलवार की देर शाम बीएचयू स्थित एलडी गेस्ट हाउस में डीएम, एसएसपी और चीफ प्रॉक्टर की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासन और विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों की बैठक हुई। तय किया गया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड में महिला सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति होने तक परिसर में 50 महिला होमगार्ड तैनात की जाएंगी और इसका खर्च विश्वविद्यालय प्रशासन उठाएगा। विश्वविद्यालय के हर गेट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लगभग 200 पुलिसकर्मी बीएचयू परिसर के बाहर आसपास के इलाके में मौजूद रहेंगे और किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।
एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बैठक के बाद बताया कि छात्र-छात्राओं के साथ सुरक्षाकर्मियों को कैसे पेश आना चाहिए, इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण देने का सुझाव चीफ प्रॉक्टर को दिया गया है। महज वर्दी का रंग बदल जाने से कार्यशैली और सोच में परिवर्तन नहीं आएगा। चीफ प्रॉक्टर ने इस पर सहमति जताई है। बीएचयू परिसर में खुफिया तंत्र और मजबूत करने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर भी सूचनाएं संकलित कर पुलिस से उन्हें साझा करेगा और समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि छात्राओं से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं दूर करने के लिए बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड सोशल मीडिया का भी सहारा लेगा। साथ ही बीएचयू के गर्ल्स हॉस्टल मार्ग, संकायों के आसपास, विश्वनाथ मंदिर के आसपास व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लंका थानाध्यक्ष, बीएचयू चौकी प्रभारी और छह सदस्यीय मोबाइल दस्ता लगातार चक्रमण करेगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगवाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। बैठक में डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह, एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।