फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका में जलेगा 75 फुट का रावण

डीरेका में जलेगा 75 फुट का रावण

Fri, 29 Sep 2017 02:20 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
डीरेका में जलेगा 75 फुट का रावण
वाराणसी/रामनगर। इस बार दशहरा पर डीरेका में 75 फुट का रावण जलेगा। रामनगर में 60 और मलदहिया में 40 फुट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। डीरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर रावण के अलावा 65 फुट का कुंभकर्ण और 60 फुट के मेघनाद का पुतला भी होगा। रामनगर में कुंभकर्ण 55 फुट का और मेघनाद 25 फुट का होगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन

रागनगर के लंका मैदान में शनिवार रात दस बजे के बाद पुतला दहन किया जाएगा। डीरेका में कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुतले का निर्माण मंडुवाडीह के अरशद कर रहे हैं। इन पुतलों में 200 बांस, आठ बल्ली, 200 साड़ी, एक क्विंटल मैदा, 100 किलो तांत, 50 किलो रस्सी, रद्दी पेपर 50 किलो, जिस्ता पन्नी के अलावा 10 किलो पेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुतले तैयार करने में दस कारीगर करीब 40 दिन तक मेहनत करते हैं। ये कारीगर गुरुधाम, महमूरगंज के लिए भी पुतले बना रहे हैं। विजया दशमी समिति डीरेका के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रावण पुतला दहन के बाद आकर्षक आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन

मलदहिया में शनिवार की शाम पांच से छह बजे के बीच रावण जलेगा। इससे पहले भव्य आतिशबाजी की जाएगी। यह जानकारी गुरुवार रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में समाज सेवा संघ के अध्यक्ष मंगल सोनी और संस्थापक तिलक राज कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि रावण दहन की शुरुआत 1950 से की गई है। पहले यह रावण बेनियाबाग मैदान में जलाया जाता था। वर्ष 1964 में इसे काशी विद्यापीठ मैदान में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद 2006 में काशी विद्यापीठ प्रशासन की आपत्ति के चलते प्रतीक रूप में मलदहिया चौराहे पर इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद 2007 से लगातार मलदहिया चौराहे पर रावण जलाया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एडीजी जोन बी. महापात्रा, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, विधायक रवींद्र जायसवाल, कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सपा के मनोज राय धूपचंडी आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed