{"_id":"59bc3bf14f1c1b8a688b4d61","slug":"101505508337-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार काशी आए अश्विनी कुमार शुक्रवार को बीएचयू आईएमएस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीएचयू अस्पताल के उन्नयन के लिए वे हर संभव मदद करेंगे।
इससे पहले आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने उनके समक्ष बीएचयू अस्पताल और आईएमएस के अपग्रेडेशन के लिए कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने मंत्री से मांग की कि आईएमएस को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस का दर्जा दिया जाए। साथ ही, सर सुंदरलाल अस्पताल में प्रति बेड दो लाख के बजट को बढ़ाकर दस लाख किया जाए। इसके बाद मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर परिसर में 35 करोड़ की लागत से बने स्टेम सेल एंड बोन मैरो रिसर्च सेंटर के लिए मानव संसाधन की मांग रखी। नर्सिंग कॉलेज में एमएससी इन नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी सहयोग मांगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने आईएमएस को एम्स का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक के किसी भी प्रस्ताव पर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त नहीं किया पर इतना भरोसा दिलाया कि जो भी संभव होगा किया जाएगा। संचालन प्रो. रोएना सिंह ने किया।