{"_id":"59baed434f1c1b36688b4b32","slug":"101505422659-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके मार्बल्स के छह ठिकानों पर आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके मार्बल्स के छह ठिकानों पर आयकर सर्वे
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कर चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने शहर के बड़े मार्बल कारोबारी आरके मार्बल्स के गोदाम और दुकान समेत छह ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की। जांच-पड़ताल में करोड़ों रुपये कर चोरी का मामला सामने आया है। आयकर टीम ने कारोबारी के सभी प्रतिष्ठानों से मिले बैंक एकाउंट्स, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
अपर आयुक्त आयकर अभय ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को छह टीमों ने एक साथ मार्बल कारोबारी के महमूरगंज, महेशपुर, चांदपुर, मुड़ैला, मंडुवाडीह, मोतीझील गोदाम और दूकान पर कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आयकर चोरी के साथ-साथ कारोबारी ने दस्तावेजों में भी हेराफेरी की है। आयकर अधिकारियों को बैंक एकाउंट्स, शेयर, बहीखाता, स्टॉक रजिस्टर और तीन गोदामों में खरीद-फरोख्त के कागजात हाथ लगे हैं। स्टाक से अधिक माल रखने का दस्तावेज कारोबारी नहीं दिखा सका। मुड़ैला में रखे रजिस्टर में भी गड़बड़ियां मिलीं। सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान भी अधिष्ठाता की ओर से करोड़ों रुपये खाते में जमा किए। इसी आधार पर सर्वे की कार्रवाई की गई है।