फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिता-पुत्र की हत्या करने आया बदमाश हत्थे चढ़ा

पिता-पुत्र की हत्या करने आया बदमाश हत्थे चढ़ा

Thu, 14 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र की हत्या करने आया बदमाश हत्थे चढ़ा
वाराणसी। मंडुवाडीह के शिवदासपुर बिंद बस्ती निवासी ओमप्रकाश बिंद और उनके बेटे अवधेश की हत्या करने की फिराक में मुंबई से आए पंकज उर्फ राहुल सिंह नामक बदमाश को बुधवार को पुलिस ने चांदपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश ओमप्रकाश के बड़े बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी है। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, पिता-पुत्र का फोटो और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बीते साल दो जून को ओमप्रकाश बिंद के बेटे प्रशांत बिंद की गुमशुदगी मंडुवाडीह थाने में दर्ज कराई गई थी। चार जून को चुनार क्षेत्र में प्रशांत का अधजला शव मिला था। प्रशांत की हत्या के आरोप में एक जुलाई 2016 को मंडुवाडीह के जयप्रकाश सोनकर उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी बिहार के गोपालगंज का पंकज उर्फ राहुल सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशांत के मामले में ओमप्रकाश और अवधेश की पैरवी से पंकज परेशान था। वह उन दोनों की हत्या की योजना के साथ मुंबई से यहां आया था। बुधवार को चांदपुर चौराहे से एसआई रविंद्र सिंह, एसआई अमरनाथ पटेल, कांस्टेबल आनंद सिंह, अशोक यादव व अनूप सिंह के साथ पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे धरदबोचा। पूछताछ में पंकज ने बताया कि प्रशांत की हत्या डेढ़ लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर की गई थी और वारदात में एक अन्य बदमाश भी शामिल था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, पंकज की गिरफ्तारी पर एसएसपी आरके भारद्वाज ने मंडुवाडीह थानाध्यक्ष और उनकी टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed